बिना पर्ची बिक रहे कफ सिरप, नियमों के पालन पर उठे सवाल
सिमडेगा, जून 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा कुछ कफ सिरप की ओवर-द-काउंटर बिक्री पर सख्ती के निर्देश दिए जाने के बावजूद जिले के कुछ मेडिकल स्टोरों पर बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि पड़ताल में सामने आया कि जिले में कफ सिरप की बिक्री अपेक्षाकृत कम है और बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के मामले सामने नहीं आए हैं। फिर भी नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। जानकारी के अनुसार शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ मेडिकल स्टोरों पर बिना पर्ची कफ सिरप आसानी से उपलब्ध हो जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि बिना सलाह के कफ सिरप का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। कुछ सिरप में ऐसे तत्व होते हैं जिनका गलत तरीके से सेवन करने पर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों को भी डॉक्टर की सलाह के बिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.