ग्वालियर, अप्रैल 21 -- मेडिकल कॉलेजों मे एडमिशन से जुड़े व्यापमं फर्जीवाड़े में बर्खास्त किए गए छात्रों को 16-16 लाख रुपए में बगैर एग्जाम दिए MBBS की डिग्रियां देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है,जिसके बाद अब गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) और जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले को दबाने के लिए एक-दूसरे के पाले में बॉल फेंक रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि अब वे इस मामले को हाई कोर्ट में लेकर जाएंगे और इस केस मे CBI को भी पार्टी बनाएंगे। दरअसल यह मामला तब सामने आया, जब बीते दिनों ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबंधित GRMC के छात्र शाखा UG के प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें 16-16 लाख रुपए में व्यापम कांड के बर्खास्त छात्रों को बिना परीक्षा दिए MBBS की डिग्री बांटने की बात कही जा रही थी। ऑडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन...