बिजनौर, जून 11 -- डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता पुरुष महिला प्रारम्भिक परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन संपन्न कराना है। डीएम ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिना परिचय पत्र किसी भी कार्मिक को परीक्षा केन्द्र में न दें प्रवेश: डीएम परीक्षा की समीक्षा बैठक डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रवक्ता पुरुष-महिला प्रारम्भिक परीक्षा-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी केंद्रीय व्यवस्थापकों को नि...