अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या, संवाददाता। बिना परमिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। परिवहन विभाग ने पांच स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। जबकि 18 स्कूली वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर कवायद की गई है। निर्धारित समयावधि में स्कूली वाहनों की परमिट रिनीवल न कराने पर पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुविधा के लिए 814 स्कूल बस और 849 स्कूल वैन संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत है। नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। स्कूली वाहनों के फिटनेस और परमिट कराने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी स्कूल प्रबंधन से संपर्क करके जागरूक कर चुके हैं। इसके अलावा बीते दिनों सभी स्कूलों में जाकर वाहनों की स्थिति को भी परखा है तथा सभी स्कूली ...