शाहजहांपुर, मई 12 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर के पास हरे पेड़ों के कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। रविवार देर रात वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें एक सागौन का पेड़ बिना अनुमति काटे जाने का मामला सामने आया। इसके बाद संबंधित ठेकेदार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी वीरेश्वर राव ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 10 बजे कटान स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कटे हुए पेड़ों का सत्यापन कराया गया। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में तीन जामुन, चार शीशम और एक सागौन का पेड़ काटा जाना पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक जामुन और शीशम के पेड़ों के कटान के लिए विभाग से अनुमति ली गई थी, लेकिन सागौन का पेड़ बिना परमिट काटा गया। इसे वन नियम...