रामपुर, मार्च 4 -- उपसंभागीय अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में कार्रवाई करते हुए बिना परमिट/टैक्स बसें व ओवरलोड डंपर सीज कर दिए। साथ हीRs.3.04 लाख का जुर्माना लगाया है। जनपद में परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रामपुर रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र में बिना वैध परमिट एवं टैक्स के संचालित दो बसों को पकड़ा गया। उक्त बसों में निर्धारित क्षमता से लगभग 40 यात्री अधिक पाए गए, जिस पर दोनों बसों को सीज करते हुए चालान की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में दो डम्पर बिना वैध फिटनेस एवं टैक्स तथा ओवरलोडिंग में संचालित पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज किया गया। साथ ही पांच अन्य डंपरों का भी विभिन्न परिवहन नियम...