लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- ओवरलोड ओवरहाइट गन्ना भरकर दौड़ाए जा रहे ट्रकों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। खास बात यह है कि बिना परमिट टैक्स जमा किए यह ट्रक चल रहे हैं। लगातार कार्रवाई होने के बाद भी इन ट्रकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने एक गन्ना भरे ट्रक को रुकवाया। इसके कागज चेक करने पर पता चला कि न तो परमिट है और न ही फिटनेस। पिछले एक साल से यह ट्रक ऐसे ही चल रहा था। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम का लोकेशन लेकर ट्रक चल रहा था। सचल दल को देखते ही ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। सिसैया से धौरहरा रोड पर इस चालक का लोकेशन लेकर पकड़ा गया। सिसैया पुलिस के सहयोग से ट्रक को सीज किया गया। चीनी मिल के परिसर में ड्राइवर के साथ मीटिंग की गई और चीनी मिल के प्रबंधन को यह कहा गया कि ऐसे ट्रकों पर गन्ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.