गौरीगंज, फरवरी 25 -- कमरौली। थाना क्षेत्र के बनभरिया में सागौन के पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन बीट प्रभारी विजेंद्र प्रसाद ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि ठेकेदार मारूफ ने पांच पेड़ बिना अनुमति के काटकर बेंच दिए थे। जिस पर वन बीट प्रभारी ने मामले में पुलिस को तहरीर दिया। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम तथा उत्तर प्रदेश अभिवहन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...