बागपत, मई 21 -- बागपत। कलक्ट्रेट में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। विभिन्न स्कूलों के वाहनों के परमिट नहीं है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी डग्गामार वाहनों के विरुद्ध प्रभावी एवं नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्कूल संचालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं तथा क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ओवरलोड वाहनों का संचालन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। ऐसे 107 स्कूली वाहनों को चिन्हित किया गया है जिनके परमिट नहीं है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। नि...