नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उत्तरी पूर्वी जिले में अनधिकृत रूप से दौड़ रहे ऑटो रिक्शा पर कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 1281 चालान किए और 155 ऑटो को जब्त किया। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में पड़ोसी से राज्यों के पंजीकृत ऑटो रिक्शा बिना वैध परमिट के इस इलाके की सड़कों पर दौड़ रहे थे। इससे न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ थी। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। -- B

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...