देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले में बिना परमिट के दौड़ रहे स्कूली वाहनों को लेकर विद्यालयों पर शिकंजा कसने लगा है। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 10 विद्यालय वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो बसों को थाने में ले जाकर सीज कर दिया गया। वहीं दो विद्यालयों की मान्यता निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भी दे दी गई है। उधर दोपहर बार कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उनके वाहनों का परमिट प्राप्त नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- 14 दिनों में 40 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई उन्होंने कहा कि विद्यालय वाहन संचालन में सभी सुरक्षा मानकों एवं परिवहन नियमों का अ...