सीतापुर, सितम्बर 19 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर में वन विभाग की टीम ने पीपल के पेंड़ बिना परमिट काटते हुए रंगे हांथों पकड़ लिया। रेंजर अभिषेक सिंह ने वन दरोगा अरविंद कुमार के साथ गश्त के दौरान वन क्षेत्र में एक पीपल पेड़ के अवैध कटान के सूचना मिली। जिसके बाद टीम के मौके पर पहुंचने प पेंड़ काट रहे लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया और संबंधित ठेकेदार लखीमपुर खीरी के ईशानगर निवासी सूफियान व पेड़ मालिक अमरनुर निवासी रामजी से 24 हजार जुर्माना वसूल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...