बलिया, मार्च 26 -- बांसडीह। क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में हरा महुआ के पेड़ की कटाई की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों को जब्त कर लिया। लकड़ी व्यवसायी ने पेड़ काटने के लिए कोई परमिट नहीं लिया था। सूचना पर फारेस्टर मनजीत सिंह और वनरक्षक धर्मेंद्र पहुंचे और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी अवैध लकड़ी को जब्त कर सहतवार स्थित रेंज कार्यालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने वनकर्मियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। वन क्षेत्राधिकारी बांसडीह धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम को मौके पर भेजा गया था। जब्त की गई लकड़ी को रेंज कार्यालय मंगवाया गया है। जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...