सोनभद्र, मई 26 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के ग्राम पंचायत पिंडारी के नगराज गांव में एक होमगार्ड के खेत में तस्कर से मिली भगत कर बिना परमिट दो दर्जन से ज्यादा खैर (कत्था) का पेड़ काट लिया गया। मंगलवार को डीएफओ कमल कुमार को किसी ने जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ ने उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पटेल को मौके पर भेज कर स्थलीय जांच कराई। इस मामले में तस्कर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पटेल मंगलवार को जब स्थलीय जांच को पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। होमगार्ड के घर के दो सौ मीटर दूरी पर चार स्थानों पर कत्था के बोटा रखा पड़ा था। कुछ जगहों पर बोटा से छिलका हटाया जा रहा था। आम के पेड़ के नीचे कैम्हा के बोटा रखा हुआ मिला, जबकि एक बोटा चिरा हुआ रखा था। मौके पर कोई...