बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। जनपद में बिना पंजीयन मनमानी भूजल दोहन कर रहे शहर के करीब 20 कारोबारियों को भूगर्भ जल विभाग ने चेतावनी नोटिस दी है। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि एक वर्ष से लगातार सचेत किया जा रहा है, पर अभी तक पंजीयन नहीं कराया। अब इन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व रिसॉर्ट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी। एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। शासन से स्पष्ट गाइड लाइन है कि जल दोहन करने वाले व्यवसायी हर हाल में भूगर्भ जल विभाग से एनओसी लेंगे। करीब एक वर्ष से इन कारोबारियों को चेताया जा रहा है। सभी कारोबारी जो ज्यादा जल दोहन करते हैं, उन्हें अपने प्रतिष्ठान में जल संरक्षण के उपाय करने को भी कहा गया है। बावजूद इसके होटल व रेस्टोरेंट संचालक धरती का सीना चीरकर अति जोल दोहन कर रहे हैं। किसी के पास भी एनओसी व पंजीयन नहीं है। ऐसे में धरती...