भदोही, मई 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में बिना पंजीयन कराए कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में 49 विक्रेताओं को विभागीय स्तर से नोटिस जारी की गई थी। निर्धारित समय सीमा के अंदर दुकानों का पंजीयन नहीं हुआ तो जांच कर कार्रवाई होना तय है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध विभागीय स्तर से कार्रवाई भी की जाएगी। कीटनाशकों की बिक्री और उपयोग को पारदर्शी बनाने के लिए अब शासन से आनलाइन पंजीयन कराने को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में समस्त थोक और फुटकर विक्रेताओं को नोटिर जारी करते हुए निर्देशित किया गया था। आईपीएमएस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। ऐसा न करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। हालांकि कृषि विभाग का नोटिस ...