गंगापार, जून 19 -- क्षेत्र के टिकरी गांव में बिना पंजीकरण संचालित एक क्लीनिक और एक खून जांच केंद्र को स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ने सीज कर दिया। इससे अन्य अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई है। यह कार्यवाही शिकायत के बाद की गई है। मांडा के टिकरी गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह धमेंद्र ने 4 जून को सीएमओ प्रयागराज डाक्टर एके तिवारी से लिखित शिकायत करते हुए अगवत कराया था कि मांडा क्षेत्र के टिकरी गांव में एक क्लीनिक और एक खून जांच केंद्र का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल का कोई पंजीकरण नहीं है। यह भी पढ़ें- शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई डाक्टर के पास कोई वैध डिग्री भी नहीं है। इसके अलावा शिकायत कर्ता ने बताया था कि बिना पंजीकरण खून ...