कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को विस्तृत समीक्षा बैठक की। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी निजी नर्सिंगहोम एवं अस्पतालों का सत्यापन कर विशेष अभियान चलाया जाए। जिन निजी नर्सिंग होम का पंजीकरण नहीं है, उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया जाए। साथ ही जिन नर्सिंगहोम का पंजीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप है, उन्हें उन्हीं मानकों के अनुसार संचालित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी संस्थान में आईसीयू अथव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.