नोएडा, जून 23 -- नोएडा, संवाददाता। लखनऊ की घटना के बाद प्रशासन ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण और बिना अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र सेक्टर-49 और सेक्टर-104 में चल रहे दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम में उनके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे हैं। यह टीम कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण करके उनके पंजीकरण और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को टीम सबसे पहले सेक्टर-104 स्थित ओम एजुकेशन कोचिंग सेंटर पर पहुंची। जहां आवश्यक पंजीकरण और अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला। गंभीर अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए कोचिंग संस...