कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। बिना पंजीकरण चल रहे छह कीटनाशक की दुकानों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। सभी कीटनाशक विक्रेताओं को पंजीकरण ipms.gov.in पोर्टल पर कराना जरूरी है। अगर पंजीकरण नहीं हुआ तो दुकान का रजिस्ट्रेशन निरस्त हो जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने बताया कि सरस्वती बीज एवं खाद भण्डार शिवराजपुर, दुर्गा बीज भण्डार, अपर्णा किसान सेवा केन्द्र बिठूर, गुरुदेव बीज भण्डार कल्याणपुर, भगवती ट्रेडर्स बिनगवां और शीनू इण्टरप्राइजेज पनकी का लाइसेंस पंजीकरण नहीं किए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। ipms.gov.in पोर्टल पर बिना पंजीकरण कराए कोई भी कीटनाशक का व्यवसाय नहीं करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.