बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कई क्लीनिकों को बंद करा दिया। वहीं एक स्वास्थ्य केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में खटीमा क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई क्लीनिक क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं पाए गए। साथ ही बिना आवश्यक दस्तावेजों के मरीजों का उपचार किए जाने की भी पुष्टि हुई। जनहित और मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंगाली क्लीनिक, अंजली क्लीनिक, ज्योति डेंटल केयर और श्री गणेश डेंटल लैब का संचालन बंद करा दिया। इसके अलावा सेवा हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.