आगरा, अप्रैल 14 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल व झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया है। गंजडुंडवारा व पटियाली में हुई इस कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि गंजडुंडवारा में अवैध रूप से संचालित शिव हॉस्पिटल में 37 वर्षीय महिला चमेली देवी पत्नी नेम सिंह निवासी नगला संभु की ऑपरेशन के बाद मौत की शिकायत मिली थी। हॉस्पिटल में महिला की रसौली का ऑपरेशन किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मंगलवार को नोडल अधिकारी झोलाछाप व चिकित्सा पंजीकरण डा. अत्कर्ष व टीम गंजडुंडवारा स्थित शिव हॉस्पिटल में निरीक्षण करने पहुंची तो चिकित्सक व स्टॉफ हॉस्पिटल को बंद करके चले गए। टीम ने मौके पर ही हॉस्पिटल को सील कर दिया है।स्वास्थ्य टीम ने पटियाली में अवैध रूप से ...