एटा, फरवरी 5 -- डीआईओएस डा. इंद्रजीत के निर्देश पर गुरुवार को टीम ने जिरसमी पुल के निकट संचालित दो अपंजीकृत लाइब्रेरी पर छापामार कार्रवाई की। गुरुवार को टीम प्रभारी क्षेत्रपाल सिंह और सह प्रभारी प्रदीप कुमार ने नो संचालकों को नोटिस दिया है। गुरुवार को टीम में शामिल राजकीय हाईस्कूल सरनऊ के प्रधानाचार्य क्षेत्रपाल सिंह, सह प्रभारी प्रदीप कुमार ने जिरसमी पुल के निकट संचालित दो अपंजीकृत लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस दिया है। टीम ने जिरसमी नहर पुल के निकट संचालित बेसमेंट में गंगा लाइब्रेरी और ऑक्सीजन लाइब्रेरी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लाइब्रेरी में छात्र-छात्राएं मौजूद पाए गए। संचालक से जब पंजीकरण अभिलेख दिखाने को कहा गया। तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर टीम ने दोनों लाइब्रेरी संचालक को नोटिस दिए हैं। इसमें संचालकों को तीन दिन म...