हमीरपुर, मार्च 17 -- राठ, संवाददाता। पोषण भी पढ़ाई भी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बिन पंखा के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को महिलाओं ने खाना को भी नकार दिया। बैगन की काली सब्जी कुछ पूड़ी देकर दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में खंड विकास कार्यालय में राठ, गोहांड और सरीला की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है। पोषण भी पढ़ाई भी के अंतर्गत प्रशिक्षण में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। सभागार में बिन पंखे के गर्मी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बुरा हाल है। यहां पर शौचालय की कोई व्यवस्था न होने पर खुले में जाने से दूर-दराज से आने वाली महिलाओं में रोष व्याप्त है। प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाला नाश...