औरैया, जून 18 -- कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर लालपुर के मजरा कल्ले का पुरवा की तीन महिलाओं ने राजस्व विभाग पर बिना पूर्व सूचना दिए सरकारी शौचालय तोड़े जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराए जाने तथा दोबारा शौचालय बनवाए जाने की मांग की है। ग्राम कल्ले का पुरवा निवासी सुमन देवी, जगत नारायण और विद्यावती द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर उनके शौचालयों को ध्वस्त कर दिया। उनका कहना है कि कार्रवाई से पूर्व उन्हें किसी प्रकार का नोटिस या सूचना नहीं दी गई। इसके साथ ही शौचालयों के निकट रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों का कहना है कि शौचालय टूट जाने के कारण उन्हें खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे ...