बांदा, अगस्त 6 -- बांदा। सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि समूचे प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड बिना उनकी अनुमति के खुद से बढ़ा दिया है। विभाग ने तर्क दिया कि ये उपभोक्ता तय लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन इस मनमाने तरीके से लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज और बिल बढ़ गया है। लोड बढ़ाने से पहले नोटिस देना अनिवार्य था, लेकिन विभाग सीधे बिलिंग सॉफ्टवेयर से लोड अपडेट कर दिया। सभी प्रकार के फाल्टों को दुरुस्त करते हुए आम जन मानस को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराया जाए। प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला खान,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान,कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य,राम लाल प्रजापति आदि उपस्थिति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...