कटिहार, जून 25 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जिले में गंगा, महानंदा सहित अन्य नदियों में बिना सुरक्षा मानक का पालन किए ही नाव का परिचालन किया जा रहा है l इससे नाव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है l बुधवार की शाम भी मनिहारी से कारगिल दियारा की ओर जा रही छोटी नाव गंगा में पलट गई l घटना में नाव पर सवार 11 लोगों को बचा लिया गया l जबकि एक बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है l प्रशासन ने भी माना है कि गंगा नदी में छोटी नावों का परिचालन बिना निबंधन ही हो रहा है l जबकि सदियों में परिचालित होने वाली नावों का निबंधन होना अनिवार्य है l नाव निबंधन और भार क्ष्मता अंकित करने को लेकर स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता भर पूरी की जाती है l विभाग को मनिहारी के विभिन्न घाटों से परिचालित होने वाले नाव की संख्या का भी सही स...