बोकारो, जून 26 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में बिना स्वीकृत नक्शे के बने मकानों के नियमितीकरण (रेगुलराइजेशन) की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के निवासियों ने इस संबंध में अपर नगर आयुक्त से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। वर्तमान में नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार शहरी विकास विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 26 जून के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच और स्वीकृति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि बड़ी संख्या में लोग आवश्यक दस्तावेज, विशेषकर भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र (एलपीसी) समय पर प्राप्त नहीं कर पाने के कारण आवेदन नहीं कर सके हैं। यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्रों में संशोधन के लिए जैक ने ...