बिना नक्शे बने भवनों को वैध कराने का अंतिम मौका, 25 जून तक करें आवेदन
बोकारो, जून 18 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में बिना स्वीकृत नक्शे के बने मकानों और भवनों को वैध कराने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। झारखंड रेगुलराइजेशन ऑफ अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्टेड बिल्डिंग रूल्स-2026 के तहत ऐसे भवनों के नियमितीकरण के लिए 25 जून तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई और आवश्यकता पड़ने पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। निगम प्रशासन के अनुसार आवेदन केवल बिल्डिंग प्लान अप्रूवल मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक निगम क्षेत्र में करीब 10 हजार से अधिक भवन बिना स्वीकृत नक्शे के बने हुए हैं। एलपीसी को लेकर बढ़ी परेशानी
एलपीसी को लेकर बढ़ी परेशानी नियमों के अनुसार केवल रैयती भूमि पर बने भवनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.