अमरोहा, जून 1 -- गजरौला। बिना नक्शा स्वीकृत कराए व्यवसायिक भवन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों ने बैठक की। इसके बाद डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मस्जिद वाली गली में एमडीए से बिना नक्शा पास कराए ही व्यवसायिक भवन का निर्माण किए जाने का आरोप लोगों ने लगाया। कहा कि पहले भी कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं तब निर्माण कार्य रुकवा भी दिया गया था। आरोप है कि अब भवन स्वामी ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके विरोध में रविवार रात मोहल्लेवासियों ने शिव मंदिर परिसर में बैठक की। निर्माण कार्य करने पर विरोध जताया। वहीं सोमवार को डीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की मांग भी की। इस दौरान कमलेश, मूलचंद शर्मा, चौधरी महावीर सिंह, शरद कुमार, हर्ष ...