बोकारो, मई 16 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम ने बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहे भवन निर्माण कार्यों पर सख्ती शुरू कर दी है।

जांच अभियान शनिवार को सहायक नगर निवेशक संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में निर्माणाधीन भवनों की जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई भवनों में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य होता पाया गया। इस पर अधिकारियों ने संबंधित भवन मालिकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए तत्काल नियमों का पालन करने और बिना नक्शा निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया। सहायक नगर निवेशक संजीव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई झारखंड नगर पालिका अधिनियम एवं भवन निर्माण से संबंधित निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत बिना स्वीकृत भवन नक्शे के निर...