सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड क्षेत्र में अब बिना नक्शा पारित कराए भवन निर्माण नहीं होगी। बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अस्थायी या स्थायी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की ओर से अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। इन सभी पर बिना स्वीकृत नक्शा के निर्माण कार्य कराने का आरोप है। प्रशासन ने उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने और आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।अनियोजित निर्माण से होती है समस्या : नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.