मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन से बिना नक्शा पास कराए ही शहर में धड़ल्ले से मकान बनाया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को ऐसे 10 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। सिटी मैनेजर मनोज भारती ने बताया कि अबतक 52 ऐसे भवन मालिक को नोटिस नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। सभी को भवन से जुड़े कागज कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि नगर निगम प्रशासन इसके पहले बाजार में अतिक्रमण किए हुए 700 से अधिक दुकानों व प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया है। सिटी मैनेजर ने बताया कि समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर 5,000 रुपए का जुर्माना वसूला किया जाना है। वहीं स्थायी अतिक्रमण यानी पक्का निर्माण या पक्का ढांचा खड़ा करने वालों को 15 दिन की मोहलत दी गई है। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.