भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के पास केशवपुर सरपतहा में बिना नक्शा पास कराए हो रहे प्लाटिंग को एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह और तहसीलदार अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। बुधवार को राजस्व और पुलिस टीम की सख्ती से प्लाटिंग कराने वालों की बेचैनी बढ़ी रही। हिदायत दी गई कि बिना नक्शा पास कराए प्लाटिंग और मकान का निर्माण कार्य हुआ तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ज्ञानपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए प्लाटिंग कराने वालों की जांच की जा रही है। बिना नक्शा पास कराए न तो कोई प्लाटिंग होगा और ना ही मकानों का निर्माण होगा। एक-दो बीघा जमीन लेकर लोग बिना नक्शा पास कराए ही प्लाटिंग करा दे रहे हैं और उसे महंगे दामों पर बेच दे रहे हैं। जबकि ऐसा करना अवैध माना जाता है। ऐसे में जहा...