मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगलगी के बाद प्रसाद हॉस्पिटल पर होनेवाली कार्रवाई को लेकर सभी की नजरें अब अस्पताल प्रबंधन के जवाब पर टिक गई हैं। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि अस्पताल प्रबंधन अनियमितताओं को लेकर किस तरह अपना पक्ष रखता है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण जवाब पिछले हिस्से के निर्माण को लेकर जुड़ा हो सकता है। क्योंकि, डीएम की ओर से गठित जांच टीम ने पिछले हिस्से में हुए निर्माण पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा पांचवी मंजिल को भी जांच रिपोर्ट में बिना अनुमति बनाया बताया गया है।

नगर आयुक्त का बयान नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में बिहार बिहार म्यूनिसिपल एक्ट के कई प्रावधानों के उल्लंघन का मामला सामने आया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर एक्ट की धारा 319 के तहत एक वाद दायर किया गया है। इसकी सु...