मुरादाबाद, मई 11 -- दिल्ली रोड पर बिना मानचित्र संचालित किए जा रहे अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एमडीए व सीएमओ आफिस पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अस्पताल सील करने को लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष को पत्र भी दिया गया। आरोप लगाया कि लगातार शिकायत किए जाने के बाद अस्पताल का संचालन संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने जल्द ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। आरोप लगााया कि फायर सेफ्टी से लेकर तमाम जरूरी इंतजाम भी अस्पताल में नहीं हैं। पूरा खेल एमडीए के कर्मचारियों की मिलीभगत से खेला जा रहा है। पूरे मामले की इससे पूर्व कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह से भी की जा चुकी है। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन...