लखीसराय, दिसम्बर 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। एसपी अजय कुमार ने जनहित में संदेश जारी करते हुए कहा कि नंबर प्लेट के बिना चलने वाले वाहन संदिग्ध मानें जा सकते हैं, इसलिए ऐसे किसी भी वाहन को देखते ही तुरंत संबंधित थाना को सूचना दें। उन्होंने बताया कि कई आपराधिक घटनाओं में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन इस्तेमाल किए जाते हैं, इसलिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। एसपी ने कहा कि सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की भी समान भूमिका है। अगर लोग सजग रहें और समय पर सूचना दें, तो अपराध रोकने में बड़ी मदद मिल सकती है। उन्होंने सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया कि अपने वाहनों पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर निकलें, ताकि किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.