लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता डीलर स्तर से बिना पंजीकरण नंबर प्लेट के ई-रिक्शा और ई-ऑटो की डिलीवरी पर डीसीपी ट्रैफिक ने गंभीरता से लिया है। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने लखनऊ के आरटीओ को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि तीन ऐसे डीलर चिन्हित किये गये हैं, जिनकी ओर से ई-रिक्शा, ई ऑटो की बिक्री और डिलीवरी ऐसे समय पर की गई, जब उन वाहनों को पंजीकरण संख्या आवंटित नहीं हुई थी। यह भी पढ़ें- सात दिन में पंजीकरण नहीं तो सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, टेंपोबिना पंजीकरण नंबर प्लेट के वाहन ऐसे बिना पंजीकरण नंबर प्लेट के वाहनों का सड़क पर संचालन करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इस तरह के वाहन सड़क सुरक्षा, दुर्घटना, अपराध मामले में आम नागरिकों की सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ वि...