पटना, दिसम्बर 12 -- पटना नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव के लिए इस्तेमाल की जा रही गाड़ियां जर्जर हाल में हैं। डोर टू डोर कचरा उठाव के बाद डंपिग के लिए ले जाने के दौरान इन वाहनों के डाले से गंदगी सड़कों पर बिखर रही हैं। राजधानी की सड़कों पर दर्जनों कचरा वाहन परिवहन नियमों को भी ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। न तो इन वाहनों में संकेतक हैं और न कचरा वाहन इसका इस्तेमाल ही करते हैं। सड़कों पर आवाजाही के दौरान संकेतक न होने से हर दिन दुर्घटना को आमंत्रण मिल रहा है। इन गाड़ियों के चालक जब चाहें जहां से वाहन मोड़कर यातायात नियम तोड़ते रहते हैं। अधिकतर वाहनों का नंबर प्लेट या तो टूटा हुआ है या गायब है। ऐसे में यातायात पुलिस की कार्रवाई में ऐसे वाहनों पर जुर्माना नहीं होता है। व्यवस्था के अनुसार निगम की ओर से हर वार्ड में डोर टू डोर कचरा उठाव के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.