शामली, मई 23 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण एवं वृक्षारोपण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया कि नदी किनारे स्थित ग्राम पंचायतों का रोस्टर तैयार कर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। वहीं जल निगम को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण विभाग को निर्देश दिए गए कि जनपद के निकट स्थित एनएबीएल प्रमाणित जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा जल गुणवत्ता मानको...