बांका, जुलाई 8 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में बिना नंबर प्लेट और बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय निर्देश के आलोक में अब ऐसे वाहनों को बेचने वाले शोरूम संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

वाहनों की जांच विभागीय निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर समेत विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख मार्गों पर लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कई कार,बाइक और टोटो ऐसे पकड़े गए हैं, जिन पर न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही उनका विधिवत पंजीकरण कराया गया था। विभाग अब ऐसे वाहनों को बेचने वाले शोरूम संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। डीटीओ अन्नु कुमारी ने बताया कि जून माह में विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिला परिवहन का...