हरिद्वार, अप्रैल 19 -- थाना पथरी पुलिस ने रविवार को फेरूपुर चौकी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 15 बाइकों को सीज किया। इनमें कई वाहनों में नबर प्लेट नहीं लगे थे तो कई वाहन चालक स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी विपिन कुमार समेत पुलिस टीम सक्रिय रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...