अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर के पास बिना नंबर प्लेट ई-रिक्शा रोकने पर चालक ने ट्रैफि क सिपाही से अभद्रता कर दी। वह मारपीट पर उतारु हो गया। थाने में भी जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैफिक सिपाही भूपेन्द्र की रविवार को दोदपुर तिराहे पर ड्यूटी थी। इसी बीच उन्हें बिना नंबर प्लेट लगा ई-रिक्शा जाता दिखाई दिया। उन्होंने ई-रिक्शा को रोका तो आरोपी चालक ने अभद्रता कर दी। बीच सड़क पर ही ई-रिक्शा को खड़ा कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। यह भी पढ़ें- कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस के जवान से किया दुर्व्यवहार जाम लगने पर वह आरोपी चालक को थाने ले गई। आरोपी नशे में धुत था। थाने में भी जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने ई-रि...