महोबा, मार्च 17 -- महोबा, संवाददाता। पत्थर उद्योग नगरी में क्रशर में बिना नंबर के वाहनों की शिकायत पर पहुंची टीम ने गहनता से जांच करते हुए सीडीआर को कब्जे में लेकर क्रशर को सीज करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। क्रशर भाजपा के नेता की बताई जा रही है। आयकर टीम के छापामार अभियान के बाद मंगलवार को कबरई में स्थित क्रशर माधव ग्रेनाइट में अधिकारियों ने छापा मारा। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे, सीओ सिटी अरुण सिंह, जिला खनिज अधिकारी आरबी सिंह की टीम ने क्रशर पहुंचकर जांच की। एसडीएम ने बताया कि क्रशर में बिना नंबर के वाहनों की शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच की गई है। बताया कि महावीर और गोश्वामी ग्रेनाइट की भी जांच की गई है। क्रशरों में बिना नंबर प्लेट के वाहनों की शिकायत मिल रही है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.