बस्ती, दिसम्बर 27 -- बस्ती। फोरलेन पर छावनी थानांतर्गत पटखापुर चौराहे पर कच्ची शराब लदी थ्री व्हीलर को आबकारी व पुलिस की टीम ने पकड़ा है। पटखापुर चौराहे पर आबकारी विभाग के दो सिपाही महेश सिंह और विवेक प्रताप सिंह निगरानी कर रहे थे। तभी हाईवे से बाघानाला गांव की ओर मुड़ी बिना नंबर की थ्री व्हीलर सिपाहियों ने उसे रूकवा लिया। तलाशी के दौरान टैक्सी के पीछे सीट पर तीन प्लास्टिक की बोरियों में कच्ची शराब का पाउच भरा मिला। चालक व टैक्सी को हिरासत में लेकर सिपाही विक्रमजोत चौकी पर आए। यहां आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़ और चौकी इंचार्ज शशि शेखर सिंह पहुंचे और चालक से पूछताछ की। आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़ ने बताया कि टैक्सी चालक की पहचान उमेश निवासी चंद्रपलिया के रूप में हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि प्रकाश निषाद नाम के व्यक्ति की शराब लादकर भाड़े पर...