धानेपुर (गोंडा), फरवरी 2 -- यूपी के गोंडा जिले के धानेपुर इलाके में गैंगस्टर और शातिर लुटेरे 50 हजार के इनामी आकाश यादव को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने रविवार को एक सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पिछले साल गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। इसके बाद आईजी की ओर से उस पर इनाम घोषित किया गया था। खास यह रहा कि बिना एक गोली चलाए शातिर बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। ऐसे में इस गिरफ्तारी को हाईकोर्ट की उस नाराजगी से जोड़ा जा रहा है जिसमें पिछले ही हफ्ते पुलिस के हाफ एनकाउंटर यानी आपरेशन लंगड़ा पर सवाल खड़े किए गए थे। हाईकोर्ट ने यहां तक कहा था कि सजा देना अदालत का काम है। आकाश यादव कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित लुटेरा गिरोह का सरगना है। पुलिस रिकॉर्ड के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.