नई दिल्ली, मार्च 17 -- दही भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकतर घरों में दही दूध से ही बनाया जाता है। लेकिन आजकल कई लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस, वेगन डाइट या हेल्दी विकल्प की वजह से नॉन-डेयरी दही की ओर रुख कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि बिना दूध के भी घर पर आसानी से दही तैयार किया जा सकता है। सही सामग्री और थोड़े धैर्य के साथ आप स्वादिष्ट और पौष्टिक नॉन-डेयरी दही बना सकते हैं। यह दही प्राकृतिक तरीके से फर्मेंट होता है, जिससे इसमें अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं। यही बैक्टीरिया दही को हल्का खट्टा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर देते हैं। यहां जानें इसकी आसान रेसिपी -नॉन-डेयरी दही बनाने के लिए सामग्री 100 ग्राम मूंगफली 400 ग्राम पानी 7-8 हरी मिर्च के डंठल यह भी पढ़ें- गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक भूल जाएंगे! जब बनाएंगे ये रबड़ी जैसा गाढ़ा बादाम शेकबनान...