नई दिल्ली, अगस्त 5 -- बाजार वाला क्रिस्पी डोसा खाना हर कोई पसंद करता है लेकिन घर पर बनाओ तो उतना करारापन नहीं आता। इसके अलावा डोसा बनाने के लिए पहले दाल-चावल को भिगोकर रखो और फिर घंटों का इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी घर पर डोसा बनाने को झंझट का काम समझते हैं, तो अब ऐसा नहीं होगा। बाजार जैसा क्रिस्पी डोसा बनाने की सिंपल ट्रिक्स हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आपको दाल-चावल को घंटों तक भिगोकर नहीं रखना है, बस 10 मिनट में डोसा बना लेना है। शेफ भरत ने डोसा बनाने की सिंपल रेसिपी शेयर की है, जो आपको काफी पसंद आएगी। इसके बाद जब भी डोसा खाने का मन करेगा सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।डोसा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स 300 ग्राम चावल 100 ग्राम उड़द की दाल 1 चम्मच मेथी का दाना 1 चम्मच शक्कर डेढ़ कप पानी 1/8 कप सूजी 1/2 कप दही नमक बेकिंग पाउड...