गोरखपुर, फरवरी 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के रामपुर टोला पंडितपुरा निवासी संध्या यादव ने सीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति हैदराबाद में रहते हैं। वह बिना तलाक दूसरी विवाह कर लिया और दूसरी पत्नी से बच्चे भी हैं। वह ससुराल में ही रहती है। पुलिस ने सीएम से शिकायत के बाद पति, चचेरे ससुर सहित सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अलग रहकर खाना बनाती है। घर में उसके चचेरे ससुर सुवंश यादव, उपेन्द्र अवैध हथियार रखे हुए थे। जब देख लिया तो घर के राम दुलारे, रामप्यारे, विनय, उपेन्द्र, अर्पित, चेचेरे ससुर सुवंश यादव ने सोचा कि कहीं अवैध हथियार रखने की शिकायत न कर दे। सभी लोग कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। सभी लोग मारते हुए धक्का देकर कमरे में बन्द कर दिया। शिकायत करने...