हमीरपुर, सितम्बर 22 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के भौंरा निवासी एक विवाहिता ने पति सहित नौ ससुरालीजनों के खिलाफ बगैर तलाक दिए पति की दूसरी शादी कराने में सहयोग करने तथा सोने-चांदी के जेवरात हड़प लेने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। भौंरा निवासी रामकुमारी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी जून 2013 में बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के नरायढ़ गांव निवासी रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से अब तक उसके कोई संतान नहीं हुई है। इसी बात को लेकर पति रमेश और अन्य ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते रहते थे। मई 2022 में पति के उत्पीड़न की शिकायत जसपुरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति-पत्नी के मध्य लिखित समझौता कराया था। इसके बाद पति रमेश अपने साथ नोएडा ले गया। नोएडा में जेठ संतोष और ननद राधा भी रहती हैं। गत 12 अगस्त को उसकी मौसी...